शिवपुरी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शिवपुरी की शिवपुरी शाखा से ऋण लेने के बाद निर्धारित समय में बकाया राशि जमा नहीं करने वाले शस्त्रधारी 22 डिफॉल्टरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सभी 22 बकायादारों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद निर्धारित 7 दिवस की अवधि में बकाया राशि जमा नहीं करने पर संबंधित शस्त्र लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
इन बकायादारों को जारी हुए नोटिस
सहकारी बैंक की शिवपुरी शाखा में संस्था कुवरपुर के अंतर्गत अमर सिंह (पिता ज्ञानी यादव, ग्राम खलारा) पर ₹1,10,947, बारेलाल (पिता वल्लभ सिंह, ग्राम खलारा) पर ₹1,39,399, खाण्डे सिंह (पिता मुरली यादव, ग्राम खलारा) पर ₹1,98,359, अरुण कुमार (पिता हरी सिंह धाकड़, ग्राम पाडरखेड़ा) पर ₹1,18,318, लवकुश (पिता दीनदयाल शर्मा, ग्राम सिकरावदा) पर ₹76,195 तथा अवतार सिंह (पिता उम्मेद सिंह गुर्जर, ग्राम सिलपुरा) पर ₹38,258 की राशि बकाया है।
संस्था लालगढ़ के अंतर्गत जय सिंह (पिता खैर सिंह, ग्राम झलवासा) पर ₹74,464 और भैरोलाल रावत (पिता राजाराम, ग्राम ख्यावदा) पर ₹63,580 बकाया है। संस्था मुढेरी के अंतर्गत मोहनलाल रावत (पिता रामजीलाल, ग्राम भौराना) पर ₹93,659 तथा भारत सिंह (पिता लक्ष्मण सिंह, ग्राम रातीकिरार) पर ₹1,39,145 की राशि बकाया है।
संस्था सिरसौद के अंतर्गत हिम्मत (पिता अमरलाल, ग्राम खोईया) पर ₹76,719, रामगोपाल (पिता जगनू, ग्राम खोईया) पर ₹1,22,904, शिवनारायण (पिता मगल सिंह, ग्राम खोईया) पर ₹2,06,510, देवकीनंदन (पिता लक्ष्मीनारायण, ग्राम सिरसौद) पर ₹71,145, दयाली (पिता जादो, भावखेड़ी) पर ₹3,97,128, रंजीत (पिता वक्शी, ग्राम बीलारा) पर ₹1,73,404 तथा रामेश्वर (पिता श्याम लाल, ग्राम सिरसौद) पर ₹74,762 की राशि बकाया है।
इसी तरह संस्था सिंहनिवास के अंतर्गत मनीराम (पिता बाबूलाल, ग्राम दर्रोनी) पर ₹42,353, सरदार (पिता भगवानलाल, ग्राम जसराजपुर) पर ₹90,235, राजेन्द्र (पिता मुलचंद, ग्राम रायचंद्रखेड़ी) पर ₹51,235, शिशुपाल (पिता हुकुम सिंह, ग्राम सिंहनिवास) पर ₹1,32,335 तथा उदय सिंह (पिता हुकुम सिंह, ग्राम सिंहनिवास) पर ₹1,79,391 का ऋण बकाया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में बकाया राशि जमा नहीं करने पर संबंधित बकायादारों के शस्त्र लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
Tags
Shivpuri