शिवपुरी: मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर) द्वारा शहरी क्षेत्र में आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाना है। इस आवश्यक कार्य के चलते 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को शिवपुरी शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय (बिजली आपूर्ति) बंद रहेगा।
इन समय और इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
बिजली कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मरम्मत कार्य के चलते निम्नलिखित समय और क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी:
समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक (कुल 4 घंटे)
प्रभावित फीडर: 33/11 के.व्ही. डाकबंगला उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाला 11 के.व्ही. खुड़ा फीडर।
ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित:
शक्तिपुरम खुड़ा
नई पुलिस लाईन
गौतम विहार
कीजरीधाम कॉलोनी
नक्षत्र गार्डन के आसपास के अन्य क्षेत्र
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के रहवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी काम पूरे कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Tags
Shivpuri
