शिवपुरी में रविवार को सुबह 8 से 10 बजे तक 2 घंटे बिजली कटौती, शहर के कई इलाके होंगे प्रभावित - Shivpuri

220 केवी उपकेंद्र पर होगा रखरखाव कार्य

शिवपुरी। शहर में रविवार, 25 अक्टूबर को दो घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 220 केवी उपकेंद्र शिवपुरी में रखरखाव कार्य के चलते सुबह 8 से 10 बजे तक डाक बंगला, बालाजीधाम और बाणगंगा उपकेंद्रों से जुड़े कई इलाकों में विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।

विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, उपकेंद्र पर 33 केवी मेन बस आइसोलेटर के आर-फेज के हॉट पॉइंट को ठीक किया जाएगा। इसी के चलते शहर के विभिन्न 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद

डाक बंगला उपकेंद्र: खुड़ा, जलमंदिर, कोर्ट रोड, कमलागंज, गांधी पार्क, न्यू ब्लॉक, शास्त्री कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, ग्वालियर बायपास, बैंक कॉलोनी, विवेकानंद, ठकुरपुरा, नौहरी-बछौरा, तुलसी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

बालाजीधाम उपकेंद्र: मेडिकल कॉलेज, तात्याटोपे नगर, द्वारिकापुरी कॉलोनी, कत्थामिल, न्यू दर्पण कॉलोनी, न्यू जज कॉलोनी और कठमई क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

बाणगंगा उपकेंद्र: फिजिकल रोड, छत्री कॉलोनी, शिवाजी नगर, नरेंद्र नगर, आरके पुरम, करोंदी कॉलोनी, माधव चौक, ठंडी सड़क, पुराना बस स्टैंड, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, पटेल नगर, सेलिंग क्लब, भदैया कुंड, विष्णु मंदिर और सर्वोदय नगर सहित आसपास के इलाकों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।

विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म