नामांतरण के नाम पर रिश्वत ले रहा पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, EOW की कार्रवाई - MP News



जबलपुर - दुकान के नामांतरण के बदले रिश्वत मांगना एक पटवारी को भारी पड़ गया आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की टीम ने गुरुवार को आधारताल तहसील में पदस्थ पटवारी मनोज बघेल को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। कार्रवाई कृषि उपज मंडी परिसर स्थित गायत्री मंदिर के पास की गई।

यह है पूरा मामला कटंगी निवासी शिकायतकर्ता शरद विश्वकर्मा ने ईओडब्ल्यू जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां राधा विश्वकर्मा ने ग्रीन सिटी, माढ़ोताल (जबलपुर) में एक दुकान खरीदी है। उक्त दुकान के नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बदले पटवारी हल्का नंबर-2 (तहसील कार्यालय आधारताल) मनोज बघेल द्वारा 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

सत्यापन के बाद बिछाया जाल शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू की टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। तय योजना के तहत 1 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता 2,000 रुपये लेकर मनमोहन नगर स्थित कृषि उपज मंडी के पास गायत्री मंदिर पहुंचे। जैसे ही पटवारी मनोज बघेल (34) ने रिश्वत की राशि ली, मौके पर मौजूद ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे दबोच लिया और रिश्वत के रुपये बरामद कर लिए।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपी पटवारी मनोज बघेल (पिता कुंवर लाल बघेल) के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7(ए) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। ईओडब्ल्यू की टीम आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म