कोलारस थाने में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, एसडीओपी संजय मिश्रा और थाना प्रभारी ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं - Kolaras


शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

कोलारस। विजयादशमी के अवसर पर कोलारस थाना परिसर में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर पर्व मनाया और नगरवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में एसडीओपी संजय मिश्रा एवं थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर अधिकारियों ने नगरवासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से धैर्य और संयम के साथ पर्व मनाने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने की अपील की।

पुलिस ने नगरवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म