कोलारस - जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत पनवारी गांव के रेलवे अंडरब्रिज के पास सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
घटनास्थल के पास ही एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मंगलवार सुबह मृतक की पहचान पूरनखेड़ी गांव के रहने वाले 32 वर्षीय रामभरत लोधी (पुत्र दामोदर लोधी) के रूप में हुई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक किसी काम से घर से इलाज कराने के लिए निकला था। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Tags
Kolaras

