कोलारस (शिवपुरी): सोमवार को मॉर्निंग ग्रुप के सदस्यों द्वारा युवा भाजपा नेता स्व. सुभाष काले के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की गईं। इस दौरान ग्रुप के सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें नम आंखों से याद किया।
ग्रुप के सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया है कि यदि भविष्य में ग्रुप के किसी भी सदस्य के संपर्क वाले किसी भी व्यक्ति के संबंध में इस प्रकार की दुखद घटना की सूचना प्राप्त होती है, तो दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के मौन और श्रद्धांजलि देने का यह क्रम आगे भी जारी रखा जाएगा।
मॉर्निंग ग्रुप द्वारा काले जी को दी श्रद्धांजलि
इस शोक सभा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हरीश भार्गव, गणेश धाकड़, दीपक शिवहरे, देवेंद्र सिंघल, राकेश लेवा वाले, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, गोविंदा अग्रवाल, मयंक गर्ग, राजेंद्र शिवहरे, मनोज कोल, सुनील विजरौनी वाले सहित मॉर्निंग ग्रुप के तमाम सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने अपनी शोक संवेदनाएं प्रेषित कीं।
Tags
Kolaras
