करैरा (शिवपुरी)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले करैरा अनुभाग में नवागत SDOP विनायक शुक्ला ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र के युवाओं के नाम एक विशेष संदेश जारी किया।
SDOP विनायक शुक्ला ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपना पूरा ध्यान पढ़ाई और रोजगार पर केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी प्रकार की गलत दिशा या असामाजिक गतिविधियों में भटकने के बजाय अपने उज्ज्वल भविष्य को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने शिक्षा और रोजगार को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए कहा कि युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और समाज में अपना बेहतर योगदान दें। पुलिस प्रशासन का प्रयास रहेगा कि क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनी रहे और युवाओं को सही दिशा में मार्गदर्शन मिलता रहे।
Tags
Shivpuri
