राष्ट्रीय एकता दिवस रन फॉर यूनिटी का आयोजन, तात्या टोपे स्मारक से होगी शुरुआत - Shivpuri

राष्ट्रीय एकता व अखंडता का दिया जाएगा संदेश

शिवपुरी - लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में सरदार बल्लभभाई पटेल के योगदान का स्मरण करने तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भावना एवं नागरिक कर्तव्य के प्रति जन-जागृति विकसित करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर एक विशाल मैराथन रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली यह रन फॉर यूनिटी दौड़ 31 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे तात्या टोपे स्मारक से प्रारंभ होगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस तात्या टोपे स्मारक पर ही संपन्न होगी। जिले के समस्त संस्थाओं में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों, विद्यालयों में अध्ययनरत बालक-बालिका खिलाड़ियों तथा शासकीय कर्मचारियों को इस दौड़ में पूरी तन्मयता के साथ शामिल होने के लिए कहा गया है। 

संबंधित संस्थानों के प्रशिक्षकों, शिक्षकों और प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वे अपने संस्थानों के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति के साथ इस राष्ट्रीय आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। शहर के आमजन भी रन फॉर यूनिटी में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म