शिवपुरी - मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (पश्चिम क्षेत्र शिवपुरी शहर) द्वारा शहर में आर.डी.एस.एस योजना के अंतर्गत आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाना है इस कार्य के कारण 02 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
02 अक्टूबर को समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक 33/11 के.व्ही. फीडर एवं उनसे संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। जिसमें 11 के.व्ही. भेड़ फार्म फीडर अंतर्गत माधव नगर, गणेश कालोनी, नवाब सहाव रोड, मनियर पार्क, वर्मा कालोनी, टोगरा रोड के पास, आई.टी.बी.पी. गेट के सामने, राईनमार्केट, राघवेन्द्र नगर इत्यादि क्षेत्र, 11 के.व्ही. बड़ा गाँव फीडर अंतर्गत बड़ा गाँव, वडौदी इत्यादि क्षेत्र तथा 11 के.व्ही. राघवेन्द्र नगर फीडर अंतर्गत वर्मा कालोनी, राघवेन्द्र नगर, टोगरा रोड, गुना बायपास, नवाब सहाव रोड आदि क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
