विभाग अथवा उपक्रम के लिए भूमि धारकों द्वारा भूमि हस्तांतरित करने के संबंध में आपत्ति आमंत्रित - Shivpuri

शिवपुरी - राजस्व विभाग द्वारा विभाग अथवा उपक्रम के लिए भूमि क्रय करने हेतु भूमि धारकों द्वारा भूमि विभाग अथवा उपक्रम को हस्तांतरित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति को आपत्ति हो तो वह प्रकाशन तिथि से 15 दिवस के भीतर में अपनी आपत्ति कार्यालय कलेक्टर भू-अर्जन शाखा के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है।

राजस्व विभाग द्वारा विभाग अथवा उपक्रम के लिए ग्राम नदनवाया के भूमि खसरा नम्बर पीएफ- 407, 408, 415/1 एवं 1028/1 के भूमिस्वामी नारायणजू पुत्र ग्वासिया रजक, भिम्मा पुत्र दिविया रजक, प्रागीलाल पुत्र रामप्रसाद रजक, महेश कुमार पुत्र रजुबा रजक, संतोष कुमार पुत्र रजुबा रजक, उमेश कुमार पुत्र रजुबा रजक, गनेश पुत्र रजुबा रजक, फोटू पत्नी रजुबा तथा भूमिस्वामी वादाम पुत्र भन्ता आदिवासी को भूमि विभाग अथवा उपक्रम को हस्तांतरित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह 15 दिवस के भीतर संबंधित कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके उपरांत प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा एवं प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म