शिवपुरी। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल के तहत बुधवार, 25 नवंबर को शिवपुरी शहर में कुछ मिनटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे से रात 7 बजे के बीच किसी भी समय 3 से 5 मिनट तक पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति बंद की जाएगी।
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, पश्चिम क्षेत्र शिवपुरी शहर के सहायक यंत्री ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा घोषित मॉक ड्रिल के दौरान यह व्यवस्था की जाएगी। अभ्यास पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी जाएगी।
सहायक यंत्री ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान होने वाली इस संक्षिप्त बिजली कटौती से भयभीत या भ्रमित न हों। यह केवल प्रशासनिक मॉक ड्रिल का हिस्सा है। नागरिक शांति एवं धैर्य बनाए रखें तथा प्रशासन और विद्युत विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
Tags
Shivpuri
