रामसहाय ट्रांसपोर्ट के पीछे बड़ौदी में पकड़ा आरोपी, शराब बनाने की भट्टी और दो ड्रम लहान को किया नष्ट
शिवपुरी। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर संचालित शराब बनाने की भट्टी और दो ड्रमों में भरे लहान को भी नष्ट किया है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थ, जुआ एवं सट्टे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत वाजपेयी ने पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
दिनांक 23 नवंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि रामसहाय ट्रांसपोर्ट के पीछे बड़ौदी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भट्टी की शराब बेचने की तैयारी में है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुमेर सिंह यादव पुत्र सुन्ना यादव, उम्र 48 वर्ष, निवासी सहराना बस्ती बड़ौदी के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के पास रखी दो प्लास्टिक की कट्टियों की तलाशी ली, जिनमें 30-30 लीटर, कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की शराब बरामद हुई। इसके साथ ही मौके पर बनी शराब की भट्टी और दो ड्रमों में भरे लहान को फैलाकर नष्ट किया गया।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 897/26, धारा 34(1), 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक पुनीत वाजपेयी, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक अंकित शर्मा, महेंद्र तोमर, राहुल कुमार एवं प्रधान आरक्षक जितेंद्र रावत की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Tags
Shivpuri