इंदार पुलिस ने 8 साल से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा - Kolaras


ग्राम सेवढ़ा निवासी पन्नालाल लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

कोलारस। जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदार थाना पुलिस ने 8 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदार विवेक यादव ने पुलिस टीम गठित कर फरार वारंटियों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 8 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी पन्नालाल पुत्र अनरथ, निवासी ग्राम सेवढ़ा, थाना सुभाषपुरा, जिला शिवपुरी को 7 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी इंदार विवेक यादव, थाना प्रभारी सुभाषपुरा उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह जाट, प्रधान आरक्षक हरि सिंह, आरक्षक कमल जामौद एवं आरक्षक अवधेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म