बल्ली ठेकेदार ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, जेसीबी की मदद से कार को निकलवाने में किया सहयोग
बदरवास। शिवपुरी से गुना की ओर जा रही आगरा निवासी दो व्यक्तियों की स्विफ्ट डिजायर कार बदरवास तहसील के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में अचानक तकनीकी खराबी आने या चालक को नींद की झपकी लगने के कारण यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे बल्ली ठेकेदार ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए बदरवास अस्पताल पहुंचवाया। वहीं, श्रीपुर निवासी जीतू यादव नेताजी ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को निकलवाने में सहयोग किया।
स्थानीय लोगों की तत्परता और सहयोग से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली।
Tags
Badarwas