धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने किया सुंदरकांड का श्रवण
कोलारस। नगर के प्रसिद्ध टेकरी सरकार हनुमान मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ एवं अन्नकूट प्रसाद वितरण की परंपरा के तहत मंगलवार, 10 नवंबर को 78वें सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के यजमान कोलारस के किराना व्यापारी देवेंद्र सिंघल रहे।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम के परम भक्त एवं चिरंजीवी श्री हनुमान जी महाराज के श्रीचरणों में श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। दोपहर 3:30 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड का श्रवण किया और हनुमान जी महाराज के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
सुंदरकांड पाठ के समापन के पश्चात गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि टेकरी सरकार हनुमान मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस धार्मिक परंपरा के माध्यम से श्रद्धालु सामूहिक रूप से भक्ति और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर रहे हैं।
आज गोवर्धन पूजा के बाद अगले दिन 11 नबंवर बुधवार को भाई बहन के पवित्र पर्व भाईदूज मनाया जाएगा।
Tags
Kolaras