रॉयल्टी नहीं होने और ओवरलोडिंग के चलते की गई कार्रवाई, तहसीलदार एवं पुलिस बल भी रहा मौजूद
कोलारस । शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरा एक डंपर और मुरम से भरी एक ट्रॉली जब्त की है। बताया गया है कि वाहनों में रॉयल्टी नहीं होने और ओवरलोडिंग के चलते यह कार्रवाई की गई।
एसडीएम शिवदयाल धाकड़ के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान कोलारस तहसीलदार प्रदीप भार्गव एवं कोलारस पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान मूंगफली से भरा एक ट्रोला भी जब्त किया गया।
प्रशासन ने जब्त किए गए तीनों वाहनों को आगामी कार्रवाई के लिए कोलारस थाना पुलिस की सुपुर्दगी में रखवाया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खनिज परिवहन करने वाले वाहन संचालकों में हलचल देखी जा रही है।
Tags
Kolaras