NH-27 पर गिर्राज वाटिका के सामने हुआ हादसा, 10 से 15 फीट उछलकर खेत में जा गिरी कार; शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर गिर्राज वाटिका के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। महाराष्ट्र से गुजरात जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 10 से 15 फीट उछलकर सड़क किनारे स्थित खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान दिनारा क्षेत्र में गिर्राज वाटिका के सामने चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार चारों लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जानकारी में चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
Tags
Shivpuri