शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा (IAS) ने आज सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
Shivpuri