नई दिल्ली- रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में जल्द ही साढ़े नौ हज़ार से दस हज़ार नियुक्तियां निकलने वाली हैं. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की है कि इन रिक्तियों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण होगा यानी इनमें से आधी नौकरियां महिलाओं को दी जाएंगी. इसके बाद 13 हज़ार और भी नौकरियां रेलवे निकालने जा रहा है, जिसमें परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और कोई इंटरव्यू नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘अब जब हम आरपीएफ के करीब दस हजार जवानों की भर्ती का काम शुरू करेंगे, उसमें से 50 प्रतिशत महिलाओं के लिये आरक्षित रखेंगे.’ गोयल ने कहा,‘हम देश के सभी स्टेशनों (लगभग 6000) और प्रमुख ट्रेनों में सीसीटीवी लगाने का काम भी शुरु करने वाले हैं, ताकि यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा मिले.’ रेलवे के एक छोटे हिस्से जो पटना शहर से पटना घाट के बीच का है, उसे राज्य सरकार को सडक निर्माण के लिए दे दिए जाने के बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के आग्रह का जिक्र करते हुए गोयल ने घोषणा की कि वह जमीन भी जल्द ही राज्य सरकार को दे दी जायेगी।
Tags
नई दिल्ली