भारत- के दो विकेट गिर चुके हैं. जेम्स एंडरसन ने मुरली विजय को बिना खाता खोले बोल्ड किया. जबकि केएल राहुल 8 रन के निजी स्कोर पर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को कैच देकर पवेलियन लौटे. भारत की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट चुकी है. इस वक्त चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली क्रीज पर हैं और इन दोनों पर भारतीय पारी को जमाने की जिम्मेदारी है। पहले दिन का खेल बारिश से धुलने के बाद आखिरकार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच शुरू हो गया. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. मुरली विजय पहले ही ओवर में शून्य पर बोल्ड हो गए. एंडरसन ने उन्हें पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। पांच मैचों की सीरीज में मेजबान एजबेस्टन टेस्ट जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है और उसका मनोबल ऊंचा है. जबकि विराट कोहली के दमदार प्रदर्शन के बावजूद पहला टेस्ट गंवाने वाली भारतीय टीम के लिए लॉर्ड्स टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी का मौका साबित हो सकता है, क्योंकि इस मैदान पर पिछले कुछ टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा है।इंग्लैंड- जो रूट(कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टर कुक, सैम करन, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, आदिल राशिद और क्रिस वोक्स। भारत- विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन और ईशांत शर्मा।
Tags
नई दिल्ली
