कोलारस- शुक्रवार को मेला मैदान के पास महिन्द्रा शोरूम के पीछे बावडी में नहाते समय साहिल पुत्र राजू खां के पुत्र की मृत्यु बावडी में नहाते समय पानी में डूबने से हुई है। जिसकी लाश को पुलिस विभाग व आम नागरिकों की सहायता से निकाल लिया गया है, और पोस्टमार्डम 100 डायल से शासकीय अस्पताल ले जाया गया है, जहॉ - डॉ विवेक शर्मा ने बताया है, कि बालक को मृत अवस्था में लाया गया है, जिसकी मृत्यूू अस्पताल लाने से एक या दो घण्टे पहले हो चुकी है। यह मामला पुलिस के अधीन है पुलिस चाहेगी तो मृत्य साहिल खॉ का पीएम शनिवार को होगा। लडके की उम्र लगभग 10 वर्ष बताई जा रही है, जो कि अपने मित्रों के साथ बावडी में नहाते समय आकस्मिक डूब जाने से हुई है। जो कि निवासी पुरानी बशती कोलारस का बताया गया है।
Tags
कोलारस