15 अगस्त को शुरू होगी जियों फोन 2 की पहली सेल



jio
नई दिल्ली-15 अगस्त को जियों फोन 2 की पहली सेल शुरू होने जा रही है। अगर आप भी यह फोन लेने के बारे में सोच रहे हो तो आप इस फोन को MyJio एप या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com से खरीद सकते है। इस फोन को खरीदने के लिए यूजर्स को एप या वेबसाइट पर जाकर फोन के लिए रजिस्टर करना होगा। बता दे कि इस फोन की कीमत 2,999 रुपये है। इस फोन में आपको 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में 512 एमबी की रैम और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बेसिक फोटोग्राफी के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजिए फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम फोन है जिसमें पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, वाई-फाई, जीपीएस, एफएम, एनएफसी, VoLTE और VoWiFi जैसे फीचर्स मौजूद हैं। साथ ही इसमें लाउड मोनो स्पीकर दिया गया है। यह फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म