शिवपुरी- जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा संचालित होने वाला कांग्रेस का हिसाब दो- जवाब दो कार्यक्रम आज से खरई से प्रारंभ हो रहा है जिसमें कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ,मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन साथ में रहेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राकेश जैन आमोल ने बताया है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव खरई पहुंचकर के भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस के हिसाब दो- जवाब दो कार्यक्रम का आज विधिवत शुभारंभ करेंगे उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष के साथ-साथ मंडलम और सेक्टर प्रभारियों के अलावा कांग्रेस के सभी वरिष्ठ जनों के साथ मीटिंग होगी ,तदुउपरांत भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के वारे में घर घर जाकर अवगत कराया जायेगा।श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशों के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वैजनाथ सिंह यादव 12 तारीख को खरई13 को रन्नोद 14 को कोलारस 16 को बदरवास मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग, कर घर -घर जायेगें। राकेश जैन आमोल का कहना है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पूरा प्रदेश तंग आ गया है अब मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा को सरकार से हटाने का अपना मन बना लिया है ,इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर के कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगें एवं भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की झूठ बोलने की कला को अब प्रदेश की जनता जान चुकी है इसलिए अब जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है अब कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर के हिसाब दो -जवाब दो कार्यक्रम के अंतर्गत भाजप से जवाब मांगेगे!
Tags
कोलारस
