भाजपा कार्यकर्ता जन जन से अर्थ संग्रह कर 2018 का चुनाब लड़ेगी-विवेक जोशी

शिवपुरी- बैठक को संबोधित करते हुए  विवेक जोशी जी ने बताया कि अर्थ संग्रह समिति के प्रदेश संयोजक कृष्णमुरारी मोघे के नेतृत्व में अर्थ संग्रह का कार्य आज से सभी 56 संगठनात्मक जिलों में सामूहिक रूप से आरंभ हो गया है इस अभियान के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर अंशदान लिया जाएगा। श्री जोशी ने बताया कि अर्थ संग्रह के लिए सामूहिक रूप से निकलने वाले दल में स्थानीय मंत्री, क्षेत्रीय सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि कार्यकतार्ओं के साथ  रहेंगे। इसी तरह सभी विधानसभा क्षेत्रों में अर्थ संग्रह अभियान के माध्यम से निम्न, मध्यम वर्ग के व्यक्तियों से श्रद्धानुसार कूपन के माध्यम से पांच सौ, 1 हजार और 2 हजार रूपए का अंशदान स्वीकार किया जाएगा। अभियान का मुख्य प्रयोजन जन-जन से जीवंत संपर्क बनाना और उन्हें अपनेपन का अहसास कराते हुए पार्टी के साथ रागात्मक संबंध जोडना है।
बैठक में पूर्व विधायक  ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि अर्थ संग्रह के जरिए भाजपा ने हर विधानसभा से 25 लाख रुपए का सहयोग का लक्ष्य तय किया है। यह राशि आगामी विधानसभा चुनाव में खर्च की जाएगी। प्रदेश भाजपा के अनुसार अर्थ संग्रह के लिए यह न्यूनतम लक्ष्य है। जिस विधानसभा से जितनी राशि संग्रहित होगी, उसे उसी विधानसभा क्षेत्र में खर्च किया जाएगा।
बैठक में स्वागत भाषण सुशील रघुवंशी ओर  संचालन महामंत्री  ओम प्रकाश शर्मा गुरु ने किया 
इस बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य  सुरेन्द्र शर्मा अजीत जैन तेजमलसांखला,माखन लाल राठौर,कामताप्रसाद , मंजुला  जैन डॉ रीता गुप्ता लक्ष्मी जाटव बिनु शर्मा  रामकली चौधरी ओमी जैन,दिलीप मुद्गल डॉक्टर राकेश राठोर डॉक्टर राजेंद्र गुप्ता डॉ शैलेन्द्र गुप्ता रामू बिंदल  अमित भार्गव पृथ्वीराज चौहान दिनेश गुप्ता धनपाल यादव मनोज शर्मा हरवीर सिंह चौहान इंजीनियर गजेंद्र किरार, भानु दुबे,हरि ओम राठोर नीरज खटीक,केसब कलावत सूरज गोस्वामी वीर सिंह सगर डॉ रश्मि आदि उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म