शिवपुरी- कांग्रेस उद्योगपति के रुपए से चुनाव लड़ती है जबकि भाजपा गरीब,किसान जन जन के सहयोग से चुनाब लड़ती है इसी क्रम में आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाकर जनतंत्र से सहयोग प्राप्त करने एक साथ प्रदेश के सभी जिलों में सामूहिक रूप से अर्थ संग्रह अभियान आज से आरंभ हो गया है इसके लिए शिवपुरी जिले में स्तिथ प्रत्येक विधानसभा स्तर पर 25 लाख तक की राशि पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जन सहयोग से संग्रहित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर अंशदान स्वीकार किया जाएगा। सामूहिक रूप से संग्रह के लिए निकलने वाले दल में स्थानीय मंत्री, क्षेत्रीय सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश स्तर से भी प्रतिनिधि रहेंगे इसी तरह सभी विधानसभा क्षेत्रों में अर्थ संग्रह अभियान के माध्यम से निम्न, मध्यम वर्ग के व्यक्तियों से श्रद्धानुसार कूपन के माध्यम से पांच सौ, 1 हजार और 2 हजार रूपए का अंशदान स्वीकार किया जाएगा उक्त उद्बोधन भाजपा अर्थ संग्रह की बैठक में मुख्यातिथि राज्यमंन्त्री श्री लाल सिंह आर्य ने व्यक्त किये।
Tags
शिवपुरी
