अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मौत के घाट उतारा

जम्मू-कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मौत के घाट उतारा, हथियार भी बरामद किये नई दिल्ली- जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है. साथ ही उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।  बताया जा रहा था कि एक दो आतंकी छुपे हुए हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया था। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और उनकी ओर से ही पहली गोली चलाई गई. पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ मिल कर इस अभियान को चला रही है. जिले में मोबाइल इंटरनेट की सेवा को सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी मारे गये थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म