नई दिल्ली- रक्षाबंधन के एक दिन बाद राखी के नाम पर मोरल पोलिसिंग का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।अगरतला में एक शिक्षक ने 18 साल के स्टूडेंट को अपनी ही गर्लफ्रेंड से राखी बंधवाने की जबरन कोशिश की, जिसके बाद स्टूडेंट ने स्कूल की बिल्डिंग से कूद कर खुदकुशी करने की कोशिश की, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक प्राइवेट स्कूल के प्रिसिंपल और अन्य शिक्षकों ने सोमवार को दिलीप कुमार साहा और उसकी गर्लफ्रेंड को उनके पैरेंट्स के साथ बुलाया. इसके बाद उन लोगों ने लड़की को दिलीप के हाथ पर राखी बांधने को कहा. मगर दोनों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. इसके बाद दिलीप स्कूल के दूसरी मंजिल पर गया और वहां से उसने छलांग लगा ली। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद दिलीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना सामने आने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों और अभिवावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रोटेस्ट किया और दोषी शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग की।
Tags
नई दिल्ली