उत्तर प्रदेश- के मुजफ्फरनगर जिले में 24 वर्षीय एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने छह महीने तक दुष्कर्म किया जिसके कारण वह गर्भवती हो गयी. क्षेत्राधिकारी हरीश भदौरिया ने बताया कि शोएब नाम के व्यक्ति ने छह महीने से अधिक समय तक महिला के साथ बलात्कार किया और इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया।उन्होंने बताया कि जब महिला गर्भवती हो गयी तब आरोपी के परिवार वालों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया. बाद में महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया. भदौरिया ने बताया कि कल शोएब, उसके पिता बदरू हसन, उसकी मां नगमा और भाई आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. आरोपियों की तलाश जारी हैंं , आपको बता दें कि अप्रैल में भी मुजफ्फरनगर में इसी तरह का एक मामला सामने आया था. यहां सिविल लाइंस इलाके में एक घर के तहखाने में बंधक बना कर रखी गई 23 वर्षीय महिला से करीब दो महीने तक दो व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया था. थाना प्रभारी डी के त्यागी ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसे दो महीने तक उस स्थान पर रखा गया और एक व्यक्ति तथा उसके अंकल ने उससे दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि महिला एक फरवरी को किसी तरह घर से भागने में सफल रही। पुलिस ने आरोपी और उसके अंकल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
Tags
नई दिल्ली