नई दिल्ली- जस्टिस गीता मित्तल ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के रूप में शनिवार को शपथ ले ली। शपथ लेने के साथ ही वह जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश बन गई हैं। इससे पहले जस्टिस गीता मित्तल दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थीं।कानून मंत्रालय ने कुछ दिन पहले ही अधिसूचना जारी कर बताया था कि पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेन्द्र मेनन को दिल्ली हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं दिल्ली की कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश गीता मित्तल को जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधी बनाया गया है।गौरतलब है कि राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कल्पेश सत्येन्द्र झावेरी को पदोन्नति देकर उड़ीसा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उन्होंने न्यायमूर्ति विनीत सरन की जगह ली है। विनीत सरन को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस को पदोन्नति देकर झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।
Tags
नई दिल्ली
