मोदी ने दिया आईआईटी मुंबई को एक हजार करोड़ का तोहफा


 नई दिल्ली- आईअाईटी मुंबई के 56वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को बड़ा तोहफा दिया । उन्होंने आईआईटी मुंबई को 1 हजार करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। सबसे पहले उन्होंने डिग्री पाने वाले देश-विदेश के सभी विद्यार्थियों व उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं। मोदी ने कहा, 'आइआइटी उन संस्थानों में है, जो न्यू इंडिया की न्यू टेक्नोलॉजी के लिए काम कर रहा है। आने वाले वक्त में दुनिया का विकास कैसा होगा, यह नई टेक्नोलॉजी तय करेगी। ऐेसे में आपका रोल बहुत अहम हो जाता है। उन्होंने कहा कि आइआइटी को देश और दुनिया भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में जानती है, लेकिन आज हमारे लिए इनकी परिभाषा थोड़ी बदल गई है। ये सिर्फ टेक्नोलॉजी की पढ़ाई से जुड़े स्थान भर नहीं रह गए हैं, बल्कि आइआइटी आज 'इंडियाज इंस्ट्रूमेंट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन' बन गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म