मुंबई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंटरव्यू पर सोमवार को पहली प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने इसे 'विशुद्ध प्रोपेगंडा' बताया। शिवसेना के मुखपत्र 'दोपहर का सामना' में पार्टी ने कहा है। जिसका लिखित जवाब दिया जाता है। कई इसे एक इंटरव्यू के रूप में बताते हैं. दूसरे शब्दों में यह प्रोपेगंडा है.' पार्टी ने कहा, 'यह चीन, रूस और वामपंथी देशों में होता है, एकतरफा संवाद.' शिवसेना ने कहा कि अगर सीधी बातचीत हुई होती तो उसमें कई प्रकार के प्रश्न पूछे गए होते और इंटरव्यू करने वाला किसी भी तरह के 'फर्जी बयान' को पकड़ लिया होता. 'पत्रकारों को यह आजादी अवश्य दी जानी चाहिए। शिवसेना ने कहा, 'मौजूदा प्रधानमंत्री इस परंपरा को समाप्त कर देना चाहते हैं. उन्हें जो उचित लगता है, उसी का जवाब देते हैं और इंटरव्यू को उसी हिसाब से प्रकाशित किया जाता है.' शिवसेना ने कहा कि प्रधानमंत्री ने साक्षात्कार में कहा कि एक वर्ष में 70 लाख नौकरियां सृजत हुईं, जिसमें सितंबर 2017 और अप्रैल 2018 के बीच 45 लाख नौकरियों का सृजन हुआ। शिवसेना ने कहा।'अगर यह इंटरव्यू आमने-सामने होता तो, पत्रकार को यह पूछने का अवसर मिल सकता था कि किस क्षेत्र में इन नौकरियों का सृजन हुआ है और कैसे इस दावे की पुष्टि हुई है.' शिवसेना ने कहा, 'अगर इतनी नौकरियों का सृजन हो रहा है, तो क्यों बेरोजगार युवा बेरोजगारी और नौकरियों में आरक्षण को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं.' पार्टी ने कहा है कि नोटबंदी के बाद संगठित और असंगठित क्षेत्रों में काफी ज्यादा नौकरियां समाप्त हुई हैं।
Tags
नई दिल्ली