यमन में एक साथ 29 कब्र खोदी गईं, वो भी उन बच्चों के लिए जो स्कूल जा रहे थे, लेकिन पहुंच गए कब्रिस्तान, सभी को आस-पास दफनाया गया। अब यही इनका घर है, यही स्कूल और यही प्लेग्राउंड। इन कब्रों को खोदने वाले मजदूर तक रो दिए, घरवालों का तो वैसे ही रो-रो कर बुरा हाल है। दरअसल यमन में गुरुवार को हुए सऊदी अरब गठबंधन सेना के हवाई हमले की चपेट में एक स्कूल बस आ गई थी। इसमें 29 बच्चों समेत करीब 50 लोगों की मौत हो गई। 77 लोग घायल हुए, जिनमें 30 बच्चे शामिल हैं।
Tags
featured
