कोलारस-कोलारस क्षेत्र के प्रमुख आचार्य स्वामी श्री केशवाचार्य जी महाराज से हमारे संवादाता मोंहर सिंह ने आज यानि शनिवार को पडने वाले सूर्य ग्रहण के संबंध में चर्चा की तो स्वामी जी ने बताया कि हमारे क्षेत्र ही नहीं बल्कि समूचे देश भर में सूर्य ग्रहण नहीं होगा, और न ही सूर्य ग्रहण के कारण होने वाले सूतक तथा राशियों पर पडने वाले प्रभाव भी मान्य नहीं होगे यानि शनिवार को पडने वाला सूर्य ग्रहण का प्रभाव पूजा पाठ से लेकर अन्य कामों पर नहीं पडेगा सूर्य ग्रहण का असर विश्व के दूसरे यूरोपीय देशों में सूर्य ग्रहण दिखेगा तथा उन्हीं देशों में सूर्य ग्रहण का प्रभाव मान्य होगा। हमारे देश में सूर्य ग्रहण अथवा उसके कारण होने वाले प्रभाव मान्य नहीं होगें। स्वामी श्री केशवाचार्य जी के अनुसार सूर्य ग्रहण एवं सूतक का प्रभाव न होने के कारण शनिवार को पडने वाले शनिचिरी अमवस्या को शनि मंदिरों पर जाकर शनिचरी अमावस्या एवं हरियाली अमावस्या का त्यौहार वैष्णव यानि हिन्दू सम्प्रदाय के लोग दिनभर मना सकेगें।
हरियाली का त्यौहार शनिवार को मनाया जाएगा देश भर में
स्वामी श्री केशवाचार्य जी के अनुसार शनिवार को सूर्य ग्रहण भारत में नहीं पडने तथा ग्रहण का सूतक मान्य न होने के कारण शनिवार को देशभर में मंदिरों से लेकर वैष्णव यानि हिन्दू सम्प्रदाय के लोग अपने अपने घरों मेें हरियाली अमावस्या का त्यौहार मनायेंगेहरियाली अमावस्या के साथ ही वैष्णव सम्प्रदाय के त्यौहारों का क्रम चालू हो जाता है, जो कि देव उठने तक जारी रहता है देव सोने से लेकर देव उठने तक चर्तुमाश के चार माह तक वैष्णव यानि हिन्दू सम्प्रदाय के लोग त्यौहार मनाते हैं। शनिवार को हरियाली अमावस्या होने के साथ-साथ अमावस्या शनिवार को पडने के कारण इसे शनिचरी अमावस्या भी कहा जाता है शनिचरी अमावस्या के दिन वैष्णव यानि हिन्दू सम्प्रदाय के लोग शनि के प्रभाव से बचने के लिए शनि मंदिरों पर जाकर शनि देव को सरसों को तेल एवं प्रसाद के साथ गरीबों को भोजन एवं दान कराते हैं। कोलारस क्षेत्र में एक मात्र बर्षों पुराना शनिदेव का मंदिर राजाओं के शासन काल में पारागढ किले में पारागढ के राजा द्वारा शनि के प्रभाव को कम करने के लिए मंदिर की स्थापना की गई थी जहॉ शनिवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास के लोग शनिदेव के मंदिर में पहुॅचकर शनि देव को स्वंय की राशि पर प्रभाव कम अथवा समाप्त करने की प्रार्थना करते हैं।
Tags
कोलारस
