लडकी का अपहरण कर किया बलात्कार, तीन आरोपिओं पर मामला दर्ज

शिवपुरी- कोलारस के सनवार और बैडारी के बीच रास्ते से विगत दिनों तीन वाइक सवार युवकों न मॉ के साथ पैदल जा रही एक नावालिक बालिका का अपहरण कर लिया और उसे जंगल ले गए जहां अपहरणकर्ताओं ने जूतों से पिटाई लगा दी । हालांकि बालिका और उसकी मां के शोर मचाने से वहां बकरियां चरा रहे चरवाहे आ गए जिन्हें ेदेखकर आरोपी मौके से दोनों को धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद पीडित मॉ बेटी इतनी सहम गई कि वह बिना पुलिस में शिकायत किए अपने गांव चली गई थी, लेकिन जब परिवार के लोगों ने उन् हें हौसला दिलाया तो कल दोनों मॉ-बेटी कोलारस थाने पहॅुची जहां उन्होंने घटना की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 376,511, 363, 506,34 सहित 7,8 पीसीएसओ एक्ट के तहत कायमी कर ली है। जानकारी के अनुसार ग्राम बैडारी निवासी मॉ=बेटी 4 अगस्त को कोलारस आईं थीं जहां बालिका ने अपने स्कूल से अपनी टीसी ली और शाम को दोनों मॉ बेटी पैदल अपने गांव बैडारी के लिए रवाना हो गईं । जैसे ही सनवारा गांव के आगे सुनसान जंगली क्षेत्र में पहुंचे जहां बाइक से आ रहे तीन आरोपी पुरूषोत्तम जाटव, नरेश जाटव और देवीलाल जाटव ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद तीनों आरेापियों ने बालिका को पकड लिया और उसे उठाकर जंगल में ले गए। इस दौरान बालिका की मॉ ने काफी संघर्ष किया और आरोपियों का पीछा करते हुए वहंा पहुंची तो एक आरोपी देवीलाल जाटव ने उसे रास्ते में ही पकड लिया और उसकी जूतों से मारपीट कर दी और उसे धमकी दी कि अगर उसने उनके पीछे आने का प्रयास किया तो वह दोनों को जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी नरेश जाटव ने बालिका का मुंह दबा लिया और देवीलाल ने उसके पैर पकड लिये वहीं  आरोपी पुरूषोत्तम ने बालिका को निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन उसी समय वहां बकरियां चरा रहे कुछ चरवहों ने चीख पुकार की आवाज सुनी तो वह मौके पर आ गए जहां आरेापी चरवाहों को देखकर बालिका को छोडकर भाग खडे हुए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म