गांवों में आज भी गरीबों का शोषण कर रही है प्रशासनिक मशीनरी नंदकुमार यादव


बदरबास जनपद के सडबूड़, कुन्डाई , मे आज भी गरीब परिवार के ग्रामीणों का होता है शोषण बिजली, पानी, प्रधानमंत्री आवास, शौचालयों की बाट जोहते गरीब परिवार
बदरबास- बदरबास भाजपा शोसल मीडिया संभाग प्रभारी नंदकुमार यादव ने बदरबास जनपद पंचायत के बार्ड 6 के ग्रामों मे पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराया एवं उसका स्थाई निराकरण करने को कहा ग्राम पंचायत सडबूड़ मे जाटव मोहल्ला मे लोगों ने वताया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए सूची मे सचिव, रोजगार सचिव एवं जनपद बाले अधिकारी हमारे नाम नहीं जोड रहे हमें प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है वहीं ग्राम पंचायत सडवुड मे गांव वालों ने वताया की हमें पटवारी शिवकुमार शर्मा परेशान कर रहा है हमसे सूखा राहत की राशि डालने के एवज मे एक बीघा के हिसाब से एक-एक हजार रुपये भी ले लिए लेकिन आजतक हमें सूखा राहत की राशि भी नहीं मिली हम जमीन संबंधित कागज बनाने के बदले रुपयों की भी मांग करता है जो व्यक्ति पटवारी को रुपये देता है उसका काम जल्दी कर देता है ओर जो व्यक्ति रुपये नहीं देता उसका काम पटवारी द्वारा नहीं किया जाता है कुन्डाई के ग्रामीणों ने बताया है कि हमारे गांव में लाईट कि स्थिति बहुत ही खराब है रात के 12 बजे लाईट आती है और सुबह चली जाती है सांम के समय लाईट कभी भी नहीं आती है जिससे हमारे बच्चों को पडाई एवं अनय काम करने मे परेशानी होती है सडवुड मे 6 माह पहले सरकारी हेडपंप के लिए बोर करवाया था लेकिन आज तक उसमें हैडपंप नहीं डाला गया है ग्राम सडबूड़ एवं कुन्डाई के दुर्जन, नरेंद्र, मुन्ना ,सीरिया गोपाल,भूरा,राम भान,काशीराम, मुन्ना, आदि ने बताया कि हमारे गांवों मे बिजली, पानी, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, आदि की ज्यादा समस्या है हम इस समस्याओं को लेकर जनसुनवाई मे एवं मौखिक समबंधित अधिकारियों को सिकायत कर चुके हैं आवेदन कर चुके है लेकिन कोई भी कर्मचारी, अधिकारी, हमारी समस्या पर ध्यान ही नहीं देता हम पचास लोग प्रदेश प्रभारी मुकेश सिंह यादव के साथ हमारे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के पास भोपाल जाएंगे और हमारी गांवों कि समस्या से अवगत कराएंगे वो ही हमारी समस्या को सुनेगें एवं उसका समाधान करेंगे साथ में नन्दकुमार यादव ने मुकेश सिंह यादव शोसल मिडिया प्रदेश प्रभारी के लिये विधानसभा उम्मीदवार के लिये भी समर्थन मांगा उनके साथ रिंकू शर्मा, रामकृष्ण यादव, दुर्जन जाटव,गोविन्द्र किरार,नरेंद्र यादव,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

1 टिप्पणियाँ

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म