नई दिल्ली - कंपनियां अपने यूजर्स के लिए नए नए प्लेनस लेकर आती रहती है लेकिन BSNL फ्रीडम ऑफर के तहत कंपनी ने दो नए प्लान पेश किए हैं। इनमें से एक 29 रुपये का है तो दूसरा 9 रुपये का है। BSNL के 9 रूपए वाले प्लेन में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन और 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे। लेकिन इस प्लेन की वैधता 1 दिन है और यह प्लान भी 10 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक वैध है। अगर यूजर्स 25 अगस्त के बाद इस प्लान को लेते हैं तो उन्हें डाटा बेनिफिट कम उपलब्ध कराया जाएगा। BSNL के 29 वाले प्लेन में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (दिल्ली और मुंबई को छोड़कर), 100 एसएमएस प्रतिदिन, 2 जीबी डाटा प्रतिदन, इसके साथ ही फ्री रिंगबैक टोन भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस प्लेन की वैधता 7 दिनों की है। यह ऑफर 10 अगस्त से 25 अगस्त तक वैध है। अगर यूजर्स 25 अगस्त के बाद इस प्लान को लेते हैं तो उन्हें डाटा और एसएमएस बेनिफिट्स को छोड़कर सभी फायदे मिलेंगे। 25 अगस्त के बाद यूजर्स को 1 जीबी डाटा और 300 एसएमएस दिए जाएंगे।