वृद्धाश्रम राजगढ़ का निरीक्षण कर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

 जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  राजेन्द्र कुमार वर्मा के मार्गदर्षन में आशाधाम वृद्धाश्रम राजगढ में नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिये विधिक सेवा योजना विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मेंसाजिद मोहम्मद खान न्यायाधीष वर्ग-2, राजगढ़ एवं फारूक अहमद सिद्दीकी जिला विधिक सहायता अधिकारी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विधिक जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि साजिद मोहम्मद खान न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृद्धजनों को उनके अधिकार दिलाने के लिए वर्ष 2007 में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का कल्याण अधिनियम 2007 बनाया गया हैं। जिसके अंतर्गत वृद्धजनों के भरण पोषण एवं अन्य अधिकार दिलाये जाने संबंधी प्रावधान बताये गये हैं। उन्होंने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ वर्तमान में वृद्धजनों तक नहीं पहुंच पा रहा है, इस हेतु राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिये विधिक सेवा योजना लागू की गई है। इसके अंतर्गत वृद्धाश्रम, अधिकरण एवं अपील अधिकरणों में लीगल एड क्लीनिक खोले गये हैं। पैनल लायर्स एवं पैरालीगल वालेंटियर्स के माध्यम से वृद्धजनों को एक ही स्थान पर शासन की समस्त योजनाओं का लाभ दिलाये जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर न्यायाधीष द्वारा निवासरत वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य, खान-पान व अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी ली गई।  फारूख अहमद सिद्दीकी जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिये विधिक सेवा योजना के अंतर्गत वृद्धजनों को म.प्र. शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाता है। इस हेतु लीगल एड क्लीनिक वृद्धाश्रम में खोले गये हैं और पैरालीगल वालेंटियर्स को नियुक्त किया गया है। इसके अंतर्गत प्रति सप्ताह दो दिवस वृद्धाश्रम में उपस्थित होकर वृद्धजनों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिये संबंधित विभाग में वृद्धजनों के साथ जाकर अथवा आवेदन तैयार करने में सहायता प्रदान कर कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम अवसर पर वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजन एवं अन्य वृद्धाश्रम के कर्मचारी उपस्थित थे।   

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म