ग्वालियर- केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज सुबह अपनी धर्मपत्नी कंचन गडकरी के साथ दतिया पहुंचकर पीताम्बरा माई का आशीर्वाद लिया। हवाई पटटी पर मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क मंत्री डा.नरोत्तम मिश्र व सासंद भागीरथ प्रसाद ने उनकी अगवानी की। गडकरी हवाई पटटी से सीधे पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचे जहां वह विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुए।