पेड़ से लटकी मिली लाश, पुलिस ने जतायी हत्या की आशंका

ग्वालियर- गोला का मंदिर पुलिस को आज सुबह एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली है। मृतक के हाथ पीछे बंधे हुए थे। पुलिस ने लाश को उताकर जांच उपरांत  मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के हाथ पीछे बंधे होने कारण पुलिस ने हत्या की आशंका  जतायी है। आज सुबह कृषि महाविद्यालय और सिंचाई विभाग कार्यालय के बीच स्थित पेड़ पर लटके शव की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव उतारकर जांच कर उसकी शिनाख्ती का प्रयास किए,लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के हाथ पीछे से बंधे होने कारण पुलिस ने हत्या की आशंका जतायी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म