अमेरिका से अच्छी सड़कें, अंतिम यात्रा को भी नाले से निकालना पड़ा- ‍शिवराज

 कोलारस- शिवराज सिंह चौहान मंच से चिल्ला-चिल्लाकर स्वर्णिम मध्यप्रदेश का नारा देते है। परंतु जो आज सामने आया है उसने शिवराज सरकार की धज्जिंया उड़ाकर रख दी है। यह वीडियों वहां का है जहां अभी दो माह पूर्व ही पूरा का पूरा मंत्री मण्डल डला रहा। यह वीडियो जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा कस्बे से आया है। जहां आज एक दलित नेता हरपाल सिंह जाटव की आज हार्ड अटैक से मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजन जब नेताजी के शव की अंत्येष्टि के लिए लाश को शमसान घाट ले जाने लगे।शमसान घाट कृषि उपज मंडी के पीछे से होकर लिलवारा रोड़ पर स्थिति है। जैसे ही परिजन शवयात्रा को लेकर जाने लगे तभी आगे लिलवारा रोड़ पर बिना पुलिया के नाले में पानी वह रहा था। परिजनों ने दूसरे रास्ते से होकर शवयात्रा को खेतों में होकर गुजारा। यह शवयात्रा जिस खेत से निकाली गई वहां भी घुटनों तक पानी वह रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म