छाया डांस का खुमार, इस गाने की धुन सुनकर यूं लचकाने लगी कमर

नई दिल्ली- नागिन' का किरदार निभाकर मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) का क्रेज अब बॉलीवुड में सिर चढ़कर बोल रहा है. मौनी रॉय इसी महीने रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' में अपोजिट रोल में दिखाई देंगी. उनकी यह फिल्म सफल होने की काफी उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि 'गोल्ड' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज हो रही है. उससे पहले मौनी रॉय अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव देखी जा रही हैं. मौनी इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, लेकिन इस बार उनका पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। नागिन' की तरह डांस करने के लिए भी पॉपुलर हो चुकीं मौनी ने पंजाबी गाना 'लौंग लाची...' गाने पर कमर लचकाते हुए जमकर नाचीं. इस गाने पर वह बिल्कुल नागिन की ही तरह ब्लैक कलर की ड्रेस में डांस किया. मौनी रॉय के इंस्टाग्राम पर 5.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्हें कलर्स पर आने वाले टीवी शो 'नागिन' की वजह से फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा मिली है. 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म