सिंध का पानी और खराब सडक़े बन सकती है, विधानसभा में अहम मुद्दा

शिवपुरी- विधानसभा चुनाव में इस बार स्थानीय मुददे प्रभावी रहेंगें। जिनका जबाब सत्ताधारी दल और कांग्रेस और दोनो को देना होंगा। कांग्रेस को इसलिए नगर पालिका से ल्रेकर जनता पंचायत और जिला पंचायत का कांग्रेस का कब्जा है। शिवपुरी के स्थानीय मुददे कभी प्रभावी नही रहे लेकिन लग रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावो में स्थानीय मुददे राजनीतिक दलो की नाक में दम कर सकते हैं। और इनका जबाब उन्है देना पड़ेगा। खासकर युवा मतदाता राजनीतिक दलो से सवाल जबाब करने के पूरे मुड में आ रहा हैं। 
शहर क्षेत्र में सिंध जलावर्धन योजना का क्रियान्वयन न होना खराब सडके प्रदुषण,सीवेज खुदाई से जनता को परेशानी और ग्रामीण क्षेत्रो में पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार जैसे मुदद आने वाले विधानसभा चुनावो में उछल सकते हैं। शिवपुरी जिले की अन्य विधानसभाओ की तरह शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में भी विधानसभा चुनाव के मुददे कभी प्रभावी नही रहते हे इस विधानसभा क्षेत्र में सिंधिया परिवार का प्रभाव हैं। और देश ओर प्रदेश में चल रही लहरो से यह क्षेत्र अछूता रहता हैं। इस विधान सभा क्षेत्र मे आज तक विकास मुद्दा नही बन पाया लेकिन पिछले दस पन्द्रह सालो से इस क्षेत्र में विकास की जो उल्टी धारा बह रही हैं,उससे परेशान होकर मतदाता इस बार इन सवालो का जबाब मांग सकता हैं। जिससे शिवपुरी विकास की दौड में चलती हुइ प्रतीत हो सके। पिछले चुनाव में जनता को कांग्रेस और भाजपा दोनो दलो द्ववरा आस बंधाई गई थी कि शिवपुरी में सिंध जलावर्धन योजना का क्रियान्वयन जल्द से जल्द किया जाऐगा। सिंध जलावर्धन योजना 2009 से लंबित हैं और भी यह योजना पूर्व रूप से पूरी नही हो पाई है और घरो के नलो में सिंध का पानी नही निकला। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म