नई दिल्ली- दिल्ली के द्वारका इलाके में पुलिस ने एक स्कूल कैब के ड्राइवर को एक छह साल की बच्ची के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बच्ची द्वारका के एक नामी प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है।बच्ची के परिवार के मुताबिक 23 अगस्त को जब बच्ची स्कूल कैब से घर लौटी तो उसने अपनी मां को बताया कि किस तरह से कैब ड्राइवर ने उसके निजी अंगों में हाथ लगाया और उसके साथ छेड़खानी की बच्ची के परिवार वालों का आरोप है कि जब इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से की गई तो वे कैब ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही धमकाने लगे. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गईंंपुलिस पीड़ित लड़की को लेकर स्कूल गई. वहां लड़की ने आरोपी को पहचान लिया. पुलिस ने आरोपी को छेड़खानी और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया. उसकी कैब भी जब्त कर ली गई है. आरोपी का नाम मोनू है।
Tags
नई दिल्ली