भोपाल- कांग्रेस के अंदरखानों में जो हलचल है अगर वह सही है तो महारानी साहिबा गुना से लोकसभा पहुंच सकती है। सूत्र बताते है कि महाराज उज्जैन की किसी विधानसभा से चुनाव लड़कर पहली बार विधानसभा में एंट्री करेंगे। यहां बताते चले कि महाराज महाकाल की नगरी की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। उनकी नजर मालवा अंचल में कांग्रेस को बढ़त दिलाने की है। अगर महाराज वहां से चुनाव लड़ते है तो कांग्रेस का ग्राफ बढ़ना तय है।
महाराज के विधानसभा जाने के बाद लोकसभा के लिए महारानी साहिबा विकल्प है। वह गुना-शिवपुरी में सर्वाधिक लोकप्रिय है। जनता में उनका क्रेज देखते ही बनता है। महाराज अपना विकल्प महारानी के रूप में गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट के लिए देख रहे है। महारानी साहिबा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के लिए प्रचार करती नजर आ सकती है।