कोलारस में केन्‍द्रीय मंत्री सिंधिया ने किया नवीन बस स्‍टैंंड परिसर एवं शॉपिंग कॉम्पिलेंक्‍स सहित कई अन्‍य शुभारम्‍भ एवं भूमि पूजन - Kolaras



कोलारस में आयेगा विकास का तूफान: सिंधिया


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस में की ₹2500 करोड़ का रक्षा संयंत्र की घोषणा, 2000 रोजगार के अवसर, कृषि क्षेत्र बनेगा रक्षा शक्ति का केंद्र


कोलारस - कोलारस विधानसभा मुख्‍यालय के नवीन बस स्‍टैंड परिसर में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे केन्‍द्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का आगमन हुआ जहां केन्‍द्रीय मंत्री सिंधिया ने कोलारस नगर की 79 वर्ष पुरानी चली आ रही बस स्‍टैंंड की मांग को पूरा करते हुुुये नवीन बस स्‍टैंड परिसर एवं शॉपिंग कॉम्पिलेक्‍स का शुभारम्‍भ किया इस दौरान केन्‍द्रीय मंत्री सिंधिया ने कोलारस जनपद पंचायत के नवीन भवन के भूमि पूजन पटिका का भी अनावरण किया इसके अलावा कई अन्‍य पटिकाओं के द्वारा शुभारम्‍भ एवं भूमि पूजन केन्‍द्रीय मंत्री सिंधिया द्वारा कोलारस में किये गये कोलारस में तेज धूप के बीच मौजूद हजारों लोगो की मौजूदगी में कोलारस विधायक महेन्‍द्र यादव, कोलारस नगर परिषद के कार्यवाहक अध्‍यक्ष रविन्‍द्र शिवहरे, कोलारस जनपद अध्‍यक्ष भरत सिंह चौहान, कोलारस भाजपा मंडल अध्‍यक्ष मंगल कुशवाह ने भी मंच से अपनी बात जनता के बीच रखी इस दौरान मंच पर कई अन्‍य भाजपा नेता, नगर परिषद के पार्षदगण एवं अधिकारीगण भी कार्यक्रम के दौरान मंंच पर मौजूद रहे।



केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शनिवार को अपने शिवपुरी-कोलारस प्रवास के पहले दिन कोलारस में जनता को कई विकास कार्यों की सौगात देते हुए एक विशाल औद्योगिक निवेश की घोषणा की और बताया कि अगले दो महीनों में क्षेत्र को ₹2500 करोड़ का रक्षा संयंत्र मिलने जा रहा है। 


यह संयंत्र कोलारस से लगभग 15 किलोमीटर दूर, कोटा हाईवे और बॉम्बे-ग्वालियर हाईवे के संगम पर स्थापित किया जाएगा यह परियोजना जिले की पिछले दो दशकों से लंबित औद्योगिक मांग को पूरा करेगी।



सिंधिया ने बताया कि इस परियोजना से लगभग 2000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है

कोलारस जो अब तक अपनी कृषि और विशेषकर टमाटर उत्पादन के लिए जाना जाता रहा है अब देश की रक्षा शक्ति का भी महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा यहाँ निर्मित होने वाले रक्षा उपकरण देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे क्षेत्र का गौरव और योगदान दोनों बढ़ेंगे।


कोलारस को दी 19.68 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात


कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कोलारस क्षेत्र को विकास की महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान करते हुए 19.68 करोड़ की विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया उन्होंने प्रधानमंत्री जन-मन योजना के अंतर्गत बालक एवं बालिका छात्रावास का भूमिपूजन किया, साथ ही जनपद पंचायत भवन, कोलारस का भी शिलान्यास किया। 


इसके अतिरिक्त उन्होंने नवीन बस स्टैंड एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया जिससे क्षेत्र में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी वहीं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य का भूमिपूजन भी किया गया जो कोलारस में स्वच्छता और शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म