हरीश भार्गव-शीकुमार यादव- मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए होने बाले चुनावो के बारे में जब लोगो से राय ली गई तो सरकार बनाने के मामले में लोगो का यही कहना है कि कांग्रेस एवं भाजपा दोनो के बीच कांटे का मुकावला रहेगा। इस बार के चुनावो में स्पष्टï वहुमत किसी भी दल को मिलता हुआ दिखाई नही दे रहा है। बर्तमान सर्वे के आधार पर यदि परिणाम निकल कर सामने आते है तो मिली जुली सरकार बनने के संकेत दिखाई दे रहे है। जब लोगो से पूछा गया कि प्रदेश का अगला वेहतर मुख्यमंत्री कौन हो सकता है तो इस बारे में लोगो ने अपनी पहली पसंद के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम बताया दूसरे नम्बर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम निकल कर सामने आया। तीसरे नम्बर पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का नाम मुख्यमंत्री के रूप में सामने आया वहीं चौथे नम्बर पर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का नाम निकल कर सामने आया, पांचवे नम्बर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक मुकेश नायक तथा छटवे नम्बर पर सांसद एवं पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा का नाम निकल कर सामने आया।
Tags
भोपाल
