
विदिशा- 2 सितंबर को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ गंजबासौदा आएंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेसी नेता अपनी-अपनी दावेदारी पेश करते हुए भीड़ जुटाने का दावा करने लगे हैं।नेफेड के पूर्व डायरेक्टर और मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष रघुवीरसिंह रघुवंशी ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के दौरे के बहाने प्रेस वार्ता बुलाई और खुद को शमशाबाद से कांग्रेस का विधानसभा प्रत्याशी भी बताया। जब उनसे पूछा गया कि आपके छोटे भाई ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह रघुवंशी भी दावेदार हैं तो उनका कहना था कि मेरा छोटा भाई दावेदार नहीं है। सिर्फ मैं दावेदार हूं। मुझे रघुवंशी समाज का भी समर्थन है। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता मोहित रघुवंशी भी मौजूद थे।कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के दौरे को लेकर अलग-अलग गुटों में बंटे नेता।