
पांच महीने बाद 100 डायल वाहन आया है। पांच माह पूर्व स्थानीय 100 डायल के ड्राइवर ने महाराष्ट्र के मसावद थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपूरी गांव में लापरवाही पूर्वक व तेज गति से वाहन चलाते हुए निर्माणाधीन पुलिया से वाहन टकराकर दिया था। इसमें वाहन को काफी नुकसान हुआ था। दुर्घटना होने के 5 माह बीतने पर नगर के थाने पर 100 डायल वाहन की सुविधा दी गई है।अभी तक पलसूद और सिलावद थाना क्षेत्र के बीच एक ही 100डायल वाहन होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन पिछले 5 माह से एक भी 100 डायल वाहन नहीं होने से कहीं कोई दुर्घटना होने पर निवाली और राजपुर से 100 डायल वहां आता था। पलसूद से राजपुर 24 किलोमीटर है और निवाली 18 किलोमीटर दूर है। पलसुद थाना क्षेत्र में 26 गांव आते हैं और सिलावद थाना क्षेत्र में 43 गांव आते हैं। इतने बड़े क्षेत्र में कहीं कोई घटना होने पर एक 100 डायल वाहन पर्याप्त नहीं है। दोनों थाना क्षेत्रों से 20 से ज्यादा कॉल आती हैं। ऐसे में इतने बड़े थाना क्षेत्र में एक भी 100डायल नहीं होने से लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही थी। लेकिन अब नया वाहन आने के बाद कुछ हद तक लोगों को सुविधा मिल सकेगी।पलसूद में 108 वाहन की सुविधा नहीं होने से 100 डायल को 108 वाहन का काम भी करना पड़ता है। कई बार दुर्घटना में घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में 100 डायल का सहारा लिया जाता था। पलसूद में 100डायल का पाइंट शिव मंदिर निवाली रोड है। सिलावद की दूरी 14 किमी है। सिलावद थाना क्षेत्र बड़ा होने से समय पर घटना स्थल पर वाहन समय पर नहीं पहुंच पाता है। लोगों ने बताया कि पहले 100डायल वाहन से पूरे नगर में रात में गश्त भी होती थी। सिलावद थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि सिलावद में 100 डायल वाहन होने से तत्काल घटना स्थल पर पहुंचा जा सकता है। लोगों ने शासन से सिलावद थाने पर भी 100डायल वाहन देने की मांग की है।
पांच माह पहले महाराष्ट्र के मसावद में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से बंद थी 100 डायल की सुविधा
डायल 100 वाहन के साथ खड़े पुलिस जवान व पायलेट।