जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना द्वारा जिले के समस्त बेरोजगारो एवं रोजगार के इच्छुक आवेदकों से आग्रह किया है कि वे इस रोजगार मेले में उपस्थित होने से पूर्व रोजगार कार्यालय की वेबसाईट www.mprojgar.gov.in, www.ncs.gov.in के होम पेज पर जाकर पहले अपना पंजीयन कराएं। पंजीयन उपरांत ही वे मेले में उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ इस रोजगार मेले के साथ ही काउंसलरों एवं विषय विशेषज्ञो द्वारा बेरोजगार आवेदको को स्वरोजगार योजनाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओ की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु कॅरियर काउंसिलिंग एवं कॅरियर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जा रहा है। बेरोजगार आवेदक इस रोजगार मेले में उपस्थित होकर स्वरोजगार मार्गदर्शन एवं प्रतियोगी परीक्षाओ की जानकारी का लाभ भी ले सकते है।
Tags
गुना